शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) हुई कर्ज मुक्त, शेयर में उछाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आज के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का शेयर ऊपर की ओर 1730.90 रुपये तक चला गया।

यह इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी बढ़त थोड़ी कम हुई है और दोपहर 01.32 बजे यह 4.49% की मजबूती के साथ 1730.20 रुपये पर है। मुकेश अंबानी की यह कंपनी अब पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गयी है। इस कर्ज को चुकाने के लिए पिछले दो महीनों में कंपनी ने विभिन्न तरीकों से 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाये। जहाँ 1.15 लाख करोड़ रुपये इसने जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) में हिस्सेदारी बेच कर जुटाये, वहीं इसने राइट्स इश्यू के जरिये 53,124.20 करोड़ रुपये हासिल किये।
गौरतलब है कि 31 मार्च 2020 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऊपर 1.61 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। इसको कंपनी ने एक साल के भीतर चुकाने का लक्ष्य बनाया था, लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर इसने यह लक्ष्य हासिल कर लिया है। (शेयर मंथन, 19 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख