शेयर मंथन में खोजें

बीपीसीएल (BPCL): बोली लगाने की समय सीमा खत्म होने के बाद शेयर में गिरावट

बीएसई (BSE) पर आज मंगलवार के कारोबार में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) का शेयर नीचे की ओर 392.35 रुपये तक फिसल गया।

हालाँकि बाद में यह शेयर थोड़ा सँभला और आज के कामकाज के आखिर में 4.42% की कमजोरी के साथ 394.45 रुपये पर बंद हुआ। शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन में हिस्सा खरीदने के लिए पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के रुचि न दिखाने की वजह से निवेशक निराश हुए और उन्होंने शेयर में बिकवाली की।
गौरतलब है कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के लिए बोली लगाने की तारीख 16 नवंबर 2020 को समाप्त हो गयी। दरअसल देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनिंग और मार्केटिंग कंपनी बीपीसीएल में सरकार अपनी पूरी 52.98% हिस्सेदारी बेचने का इरादा रखती है और इसके लिए इसने बोलियाँ आमंत्रित की हुई हैं। बीपीसीएल की मुंबई, कोच्चि और बीना में रिफाइनिंग इकाइयाँ हैं और इसके पास 17,138 पेट्रोल पम्प हैं। जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही में कंपनी ने 2,248 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।
उधर केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई बोलियाँ हासिल हुई हैं और अब इस विनिवेश का दूसरा चरण आरंभ होगा। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2020)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख