शेयर मंथन में खोजें

जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2009-10 में जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Ltd) के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 18.1% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी के ऑडिटेड नतीजों के अनुसार, 31 मार्च 2010 को खत्म हुए कारोबारी साल में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 616.5 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2008-09 में यह 522 करोड़ रुपये रहा था। साल 2009-10 में कंपनी की कुल आय 2199.78 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसकी कुल आय 2177.31 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 23 सितंबर 2010 को हुई। इसमें वित्त वर्ष 2009-10 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतिम लाभांश की सिफारिश की गयी। इसके साथ ही कंपनी के शेयर धारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में जी इंटरटेनमेंट के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 300.65 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी और यह 1.94% की कमजोरी के साथ 300.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख