शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, इंडियन ऑयल और एचसीएल टेक
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, इंडियन ऑयल और एचसीएल टेक शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, इंडियन ऑयल और एचसीएल टेक शामिल हैं।
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के मार्च उत्पादन में साल दर साल आधार पर 11.91% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने महिला खिलाड़ियों की सहायता करने के लिए जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन (JSW Foundation) से हाथ मिलाया है।
सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने जम्मू-कश्मीर में 300 मेगावाट की किशनगंगा जल विद्युत परियोजना शुरू कर दी है।
ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) वित्त वर्ष 2018-19 में सोने-चाँदी का आयात नहीं कर सकेगा।