शेयर मंथन में खोजें

थम सकती है कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर गतिरोध के बरकरार रहने के बाद वैश्विक आर्थिक वृद्धि में धीमेपन की आशंका के कारण तेल की कीमतों की बढ़त पर रोक लग सकती है। अमेरिका द्वारा चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ 10% से बढ़ा कर 25% करने के जवाब में चीन ने 1 जून से अमेरिका के 60 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगाये जाने की घोषणा की है।
दूसरी ओर सऊदी अरब ने कहा है कि उसके दो तेल टैंकरों पर हमला हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में 4,350 रुपये पर बाधा के साथ 4,280 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। ओपेक और रूस द्वारा इस वर्ष के प्रारंभ से तेल उत्पादन में कटौती और ईरान एवं वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 30% से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 185-189 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। लिक्विफाइड नेचुरल गैस के निर्यात के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने और अगले हफ्ते में अधिक माँग की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में चार हफ्ते के उच्च स्तर पर बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 14 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख