शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में हो सकती है जवाबी खरीद - एसएमसी

बेस मेटल में निचले स्तर पर थोड़ी जवाबी खरीद (शॉर्ट कवरिंग) हो सकती है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर गतिरोध के बरकरार रहने के बाद वैश्विक आर्थिक वृद्धि में धीमेपन की आशंका के कारण कल कीमतों में गिरावट के बाद आज मोल-भाव की खरीदारी की जा रही है। तांबे की कीमतों के 420 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 430 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
एलएमई के वेयर हाउसों में तांबे का भंडार शुक्रवार को कम होकर 25 अप्रैल के सबसे कम 2,03,750 टन रह गया है। इंटरनेशनल कॉपर स्टडी ग्रुप के अनुसार 2019 में विश्व स्तर पर रिफाइंड उत्पादन में लगभग 2.8% और 2,020 में 1.2% वृद्धि होने का अनुमान है।
जिंक की कीमतों के 211 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 215 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 125-139 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों के 820 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 840 रुपये और एल्युमीनियम की कीमतों के 145 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 149 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 14 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख