शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल में मुनाफा वसूली होने की संभावना है।

तांबे की कीमतें 455 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 450 रुपये तक नीचे आ सकती है। लंदन में तांबे की कीमतों में इस हफ्ते में अभी तक 2.7% बढ़त दर्ज की गयी है, जो मार्च के बाद सबसे अधिक साप्ताहिक बढ़त है, जबकि चीन और अमेरिका के अगले चरण की व्यापार वार्ता के लिए सहमत होने के बाद शंघाई में तांबे की कीमतें एक महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है।
जिंक की कीमतों के 185 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 190 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 152 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 157 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है और कीमतों के 1,250 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 1,220 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। इंडोनेशिया की सरकार ने कहा है कि खननकर्ता नया निर्यात कोटा हासिल कर सकते हैं, जो इस वर्ष के अंत तक वैध होगा।
एल्युमीनियम की कीमतों के 142 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 138 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख