शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में भारी गिरावट और चीन और अमेरिका अक्टूबर के प्रारंभ में अगले चरण की उच्च स्तरीय व्यापार वार्ता के लिए सहमत होने के बाद आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है और तेल की बेंचमार्क कीमतें कई हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। ईआईए के अनुसार 30 अगस्त को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार लगातार तीसरे हफ्ते 48 लाख टन बैरल कम होकर 42.3 करोड़ बैरल रह गया है, जो अक्टूबर 2018 के बाद सबसे कम है।
कच्चे तेल की कीमतों के 4,090 रुपये पर रुकावट के साथ 4,000 रुपये के स्तर पर सहारे की संभावना है। मुनाफा वसूली के कारण नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हो सकती है और कीमतें 178 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 172 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती हैं।
अमेरिकी लिक्वीफाइड नेचुरल गैस के निर्यात में अनुमानित गिरावट और अमेरिकी गैस भंडार में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में सात हफ्ते के उच्च स्तर से गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!