शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में निचले स्तर पर खरीदारी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल में निचले स्तर पर खरीदारी होने की संभावना है।

14 सितंबर को सऊदी अरब के तेल उत्पादन केंद्रों पर हमले के बाद आपूर्ति में तेजी से रिकवरी के बाद हाल ही में तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतें 3,950 पर सहारे के साथ 4,040 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है। बढ़ती आपूर्ति और वैश्विक धीमेपन की आशंका से कीमतों पर दबाव है। इस हफ्ते डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतों में अभी तक 3% की गिरावट हुई है, जबकि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में 2.9% की गिरावट हुई है। सऊदी अरब ने तेल उत्पादन केंद्रों पर हमले के बाद फिर से उत्पादन क्षमता को 1.13 करोड़ बैरल प्रति दिन तक बढ़ा लिया है। हमले के कारण
लगभग 57 लाख बैरल प्रति दिन की आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसके कारण तेल की कीमतों में 20% की उछाल दर्ज की गयी थी, लेकिन उत्पादन में रिकवरी होते जाने के साथ ही कीमतों की बढ़त कम होती गयी है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में नरमी रह सकती है और कीमतों में 178 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 172 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती हैं। अमेरिकी नेचुरल गैस भंडार में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तीन हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। ईआईए के अनुसार 20 सितंबर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी नेचुरल गैस भंडार में 102 अरब क्यूबिक फीट की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी