शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों के 436 रुपये पर रुकावट के साथ 431 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन में कोरोनावायरस महामारी से मृत्यु और संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी के बाद चीन की ओर से माँग में कमी होने की आशंका के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।
कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण चीन के प्रांत हुबेई ने गुरुवार को मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई जबकि नवीनतम संक्रमणों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
मंगोलिया में विशालकाय ओएयू तोलगोई तांबा-सोना खदान के ऑपरेटर रियो टिंटो ने कहा है कि चीन द्वारा कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों के कारण चीन को तांबा कंसेन्टेंट का निर्यात धीमा हो गया है।
जिंक की कीमतों में 170 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 167 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती है और कीमतों को 143 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 147 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है। निकल की कीमतों में नरमी की संभावना है और कीमतों के 960 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 945 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
एल्युमीनियम की कीमतों में 139 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 137 रुपये पर सहारा होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख