शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,350 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 3,140 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

बाजार द्वारा तूफान लॉरा की प्रगति की निगरानी करने के कारण आज एशिया में तेल में गिरावट दर्ज की गई, जबकि आज दिन में बाद में स्थल से टकराने की आशंका थी। तूफान लॉरा के खतरे के कारण इस सप्ताह में बाजार में कीमतें पहले ही उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं, लेकिन तूफान से आपूर्ति पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका नहीं है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के ईंधन की माँग कम होने के कारण तेल और उत्पाद का भंडार अधिक हैं। ईआईए के अनुसार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान से अधिक 4.7 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है और कुल भंडार 507.8 मिलियन बैरल रह गया है।

अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार लॉरा बुधवार को तेज हो गया है और अब तेज बारिश और तबाही होने का अनुमान है, और 150 मील प्रति घंटे (240 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने वाली हवाएँ स्थल की ओर 40 मील (64 किलोमीटर) तक की जलधरायें चलायेंगी। उत्पादकों ने 310 अपतटीय सुविधओं को खाली कर दिया और 1.56 मिलियन बैरल प्रति दिन के कच्चे तेल के उत्पादन को बंद कर दिया है जो मेक्सिको खाड़ी के अपतटीय उत्पादन का 84% है। इसके पहले 15 वर्ष पहले तूफान कैटरीना के कारण लगभग 90% उत्पादन बंद हो गया था। 

नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रह सकता है और कीमतों में 187 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 195 रुपये के स्तर तक बढ़ोतरी हो सकती है। मेक्सिको की खाड़ी में अमेरिकी नेचुरल गैस के उत्पादन का 45% अब बंद हो गया है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी