शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,070 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 2,940 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिका और यूरोप में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों (ओपेक) और संबद्ध तेल उत्पादकों के संगठन की एक तकनीकी समिति, एक समूह जिसे ओपेक प्लस के रूप में जाना जाता है, ने गुरुवार को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक प्रतिबंध के कारण तेल की कम होती माँग को लेकर चिंता व्यक्त की। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि 2021 में तेल की माँग प्रति माह 6.54 मिलियन बैरल प्रति दिन बढ़कर 96.84 मिलियन बैरल प्रति दिन रहने का अनुमान है जो पिछले महीने के अनुमान की तुलना में 80,000 बैरल प्रति दिन कम होगी।
नेचुरल गैस की कीमतों में उठापटक के साथ तेजी रह सकती है और कीमतों में 196 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 212 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख