शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 715 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 705 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

चीन का बाजार 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2021 तक राष्ट्रीय दिवस के आवकाश पर बंद रहने से व्यापार की मात्रा सीमित होगी। चीन में व्यापक रूप से बिजली की कमी ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में धीमी वृद्धि और धातुओं की कम माँग को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है। कंस्टंक्शन तांबे की माँग का एक प्रमुख चालक है और अन्य चीनी संपत्ति कंपनियों ने अपने बांडों को लेकर चीन एवरग्रांडे में कर्ज की अनिश्चितता से प्रभावित हुई है।
जिंक की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 260 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 254 रुपये, लेड की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 178-180 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल की कीमतों में अस्थिरता रह सकती है और कीमतों को 1,395 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,428 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है।

एल्युमीनियम की कीमतों को 234 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 231 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। ऑपरेटिंग पार्टनर नोबल ग्रुप होल्डिंग्स ने कहा है कि जमैका में एक एल्यूमिना रिपफाइनरी, जो आग से क्षतिग्रस्त हो गयी थी और अगस्त में बंद हो गयी थी, के 100% उत्पादन पर सितंबर 2022 के अंत तक वापस आने की उम्मीद नहीं है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी