शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में तेजी का रुझान, बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतें मिले-जुले रुझान के साथ कारोबार कर सकती है। तांबे की कीमतें 740-748 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में कल नरमी रही, जबकि एलएमई में कीमतों में मिला-जुला रुझान रहा। शीर्ष धातु उपभोक्ता चीन से प्राप्त आँकड़ों से पता चलता है कि 2021 में चीन की अर्थव्यवस्था महामारी के कारण हुई मंदी स बढ़त दर्ज की है लेकिन साल के अंत में कमजोर खपत और रियल एस्टेट की मंदी से संकत मिलता है कि अर्थव्यवस्था को अधिक नीतिगत समर्थन की आवश्यकता है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने आर्थिक मंदी के जोखिम को कम करने के लिए ऋण दरों में कटौती की।
निकल में भी खरीदारी देखी जा सकती है, और कीमतों को 1,630 रुपये के करीब सहारा और 1,660 रुपये अड़चन रह सकता है। तीन महीने के अनुबंध पर नकद निकल का प्रीमियम बढ़कर 376.50 डॉलर प्रति टन हो गया, जो अप्रैल 2009 के बाद से सबसे अधिक है, जो आपूर्ति में कमी का संकेत देता है। जिंक में खरीदारी हो सकती है और कीमतें 287-290 रुपये, लेड की कीमतें 187-192 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतें तेजी के रुझान के साथ कारोबार कर सकती है और कीमतों को 234 रुपये के स्तर पर सहारा और 238 रुपये पर बाधा रह सकता है। यूरोप में बिजली की बढ़ती कीमतों के कारण अधिक ऊर्जा खपत वाले एल्युमीनियम के उत्पादन में कटौती शुरू कर दी है। बैंक ऑफ अमेरिका का मानना है कि यूरोप की कुल 45 लाख टन एल्युमीनियम क्षमता में से अब तक लगभग 6,50,000 टन की कटौती की जा चुकी है, जबकि सीआरयू का अनुमान है कि 7,29,000 टन की कटौती हुई है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख