शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है। कीमतों के 6,160-6,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

तेल की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है और ब्रेंट क्रूड वायदा तीन साल से अधिक समय के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है, क्योंकि निवेशकों को अनुमान है कि ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के बीच वैश्विक स्तर पर माँग के साथ प्रमुख उत्पादकों द्वारा संयमित उत्पादन के कारण आपूर्ति कम रहेगी। लीबिया और कजाकिस्तान में आपूर्ति की चिंताओं और अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार के 2018 के निचले स्तर पर पहुँचने से कुछ निवेशक आशावादी हैं कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल की माँग पर ओमाइक्रोन का प्रभाव अल्पकालिक होगा। पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी - ओपेक प्लस - 2020 में माँग में गिरावट आने पर लागू किये गये उत्पादन में कटौती में धीरे-धीरे ढील दे रहे हैं। लेकिन कई छोटे उत्पादक आपूर्ति नहीं बढ़ा सकते हैं। पड़ोसी देश यूक्रेन पर रूस के हमले की चिंता, जिससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो सकती है, ने भी कीमतों को समर्थन दिया।
यदि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष से रूसी आपूर्ति बाधित होती है, तो यू.एस. सरकार ने यूरोप को नेचुरल गैस की आपूर्ति के लिए आकस्मिक योजनाओं पर कई अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कंपनियों के साथ बातचीत की है। नेचुरल गैस में तेजी रहने की संभावना है और कीमतों को 310 रुपये के स्तर पर सहारा और 326 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!