शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में नरमी का रुझान, बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। तांबे की कीमतें 812-821 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

आज शुरुआती एशियाई कारोबार में लंदन में बेस मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि रूस पद अधिक प्रतिबंध की संभावना से आपूर्ति में कमी आने की आशंका से कीमतों को मदद मिली है, जबकि शीर्ष उपभोक्ता चीन में माँग को लेकर चिंता बनी रही। चीनी अधिकारियों ने वित्तीय केंद्र के सभी 26 मिलियन लोगों को कवर करने के लिए मंगलवार को शंघाई में तालाबंदी कर दी। निजी क्षेत्र के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि चीन के सेवा क्षेत्र में मार्च में दो साल में सबसे तेज गति से कमी हुई क्योंकि कोरोना वायरस के मामलों में उछाल ने आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया और ग्राहकों की माँग पर असर डाला। चिली कॉपर कमीशन के अनुसार चिली का तांबा उत्पादन फरवरी में 7.5% गिरकर 3,94,700 टन हो गया।
निकल में उठापटक के साथ कारोबार हो सकता है और कीमतों को 2,470 रुपये पर सहारा और 2,550 रुपये पर रुकावट रह सकता है। शिपिंग आँकड़ों के अनुसार रूस की दिग्गज एल्युमीनियम कंपनी रुसल, जिसका वैश्विक संचालन यूक्रेन में युद्धि से प्रभावित हुआ है, ने लगभग एक महीने में गिनी में अपनी खदानों से अपना पहला बॉक्साइट शिपमेंट निर्यात किया है। एल्युमीनियम की कीमतें नरमी के रुझान के कारोबार कर सकती है और 277 रुपये के सहारा और 282 रुपये पर रुकावट रह सकता है।

जिंक में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 351 रुपये पर सहारा और 356 रुपये पर अड़चन रह सकता है। लेड की कीमतें 183-187 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लंदन मेटल एक्सचेंज के गोदाम में उपलब्ध धातु की मात्रा में तेजी से गिरावट के कारण आपूर्ति की कमी की आशंका से जिंक की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। ऊर्जा की अधिक कीमतों ने यूरोप में कुछ जिंक स्मेल्टरों को उत्पादन कम करने के लिए मजबूर किया है और रूस की रूबल में गैस के भुगतान की माँग ने आपूर्ति की कमी या अभी भी अधिक कीमतों की आशंका बढ़ा दी है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख