शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें डीसीबी बैंक शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें डीसीबी बैंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि भारतीय बैंकिंग सेक्टर में हाल के दिनों में जो हलचल देखी जा रही है, उसने निवेशकों का ध्यान फिर से छोटे प्राइवेट बैंकों और चुनिंदा पीएसयू बैंकों की ओर खींचा है। बैंकिंग सेक्टर में निवेश करते समय हमेशा दो भागों में सोचना चाहिए। कोर पोर्टफोलियो और सेटेलाइट पोर्टफोलियो। कोर पोर्टफोलियो वह होता है जिसमें मजबूत, साफ-सुथरे बैलेंस शीट वाले और लंबे समय तक स्थिर प्रदर्शन करने वाले बैंक शामिल किए जाते हैं, जैसे कि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, या भारतीय स्टेट बैंक। वहीं, सेटेलाइट पोर्टफोलियो वह हिस्सा होता है जिसमें निवेशक कुछ सीमित और परिभाषित जोखिम के साथ छोटे या मिड-कैप बैंकों में निवेश कर सकते हैं ताकि अतिरिक्त रिटर्न की संभावना बनाई जा सके। विदेशी निवेशकों की डील्स को देखकर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहिए। उनके लिए यह “ड्रॉप इन द ओशन” है, लेकिन खुदरा निवेशक के लिए यह बड़ा रिस्क बन सकता है। इसलिए, छोटे बैंकों में निवेश केवल तब करें जब आप अपने जोखिम को स्पष्ट रूप से समझते हों क्योंकि बैंकिंग में “रनिंग ट्रेन में सवार होना” कभी आसान नहीं होता।


(शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख