शेयर मंथन में खोजें

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों पर शोमेश कुमार की क्या सलाह है?

सुंदर सपना जानना चाहते हैं कि उन्हें अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे घोषित किए हैं, जिनमें कंपनी की स्थिति मिश्रित दिखाई दे रही है। जहां एक ओर ऑपरेशनल मार्जिन में सुधार दर्ज किया गया है, वहीं कुल प्रॉफिटेबिलिटी में गिरावट देखने को मिली है। नतीजे बहुत मजबूत नहीं हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे संकेत जरूर हैं जो आगे चलकर शेयर की दिशा तय कर सकते हैं। अडानी ग्रीन के इस तिमाही नतीजों से यह निष्कर्ष निकलता है कि कंपनी का मूल संचालन सुधर रहा है, लेकिन बाजार को अगली तिमाही तक यह देखना होगा कि यह सुधार प्रॉफिटेबिलिटी में भी स्थायी रूप से झलके या नहीं। फिलहाल निवेशकों के लिए यह स्टॉक लॉन्ग-टर्म व्यू से होल्ड करने योग्य है, लेकिन शॉर्ट-टर्म में सावधानी बरतना ही बेहतर रहेगा।


(शेयर मंथन, 01 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख