शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

पंकज चौधरी जानना चाहते हैं कि उन्हें आईसीआईसीआई (ICICI) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि स्टॉक मार्केट में मूविंग एवरेज हमेशा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनके उपयोग का तरीका निवेशक के समय-फ्रेम पर निर्भर करता है। यही चर्चा ICICI बैंक के संदर्भ में भी सामने आती है, जहाँ निवेशक यह समझना चाहते हैं कि क्या 200-दिनों के मूविंग एवरेज के पास शेयर का रुकना या पलटना, एक साल की अवधि के लिए निवेश का सही समय हो सकता है। यह साफ है कि ICICI बैंक अभी तुरंत रिवर्सल का संकेत नहीं दे रहा। निवेशक के सामने विकल्प दो ही हैं या तो सुरक्षित स्तर यानी 1200 के करीब आने का इंतजार करें, या फिर इसकी कंसोलिडेशन अवधि का मूल्यांकन करें। फिर भी, हर विश्लेषण की तरह इसे सिर्फ एक इनपुट माना जाना चाहिए। खरीदने, बेचने या होल्ड करने का अंतिम निर्णय निवेशक को अपनी रिसर्च और जोखिम क्षमता के आधार पर लेना चाहिए।


(शेयर मंथन, 14 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख