शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानिए पावर सेक्टर में मौका या खतरा?

भारतीय शेयर बाजार इस समय एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है। पावर सेक्टर को लेकर मिश्रित राय दी। 

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि पावर सेक्टर को लेकर थोड़ा सतर्क नजरिया है, लेकिन चार्ट्स का विश्लेषण करने के बाद उन्होंने माना कि यहां भी एक और बड़ी रैली की संभावना बन सकती है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि पावर सेक्टर के कई शेयर पहले ही काफी महंगे हो चुके हैं। इसलिए निवेशकों को रिन्यूएबल थीम की अत्यधिक महंगी कंपनियों की बजाय पारंपरिक पावर और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में अवसर तलाशने चाहिए। शोमेश कुमार का कहना है कि बाजार फिलहाल कंसोलिडेशन के दौर में जरूर जा सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कई बड़े अवसर अभी भी मौजूद हैं। खासतौर पर ऑटो एंसिलरी, घरेलू फार्मा, कैपिटल गुड्स और चुनिंदा पावर कंपनियां आने वाले समय में निवेशकों को मजबूत रिटर्न दे सकती हैं।

(शेयर मंथन, 13 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख