शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक में कमजोरी, आईसीआईसीआई बैंक बना बेहतर विकल्प?

हाल के कारोबारी सत्रों में निजी बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला है और खासतौर पर  एचडीएफसी बैंक  के शेयरों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

बाजार में आई हालिया कमजोरी के दौरान  एचडीएफसी बैंक पहले संभलता नजर आया, लेकिन फिर दोबारा गिरावट की ओर बढ़ गया। आइए, ट्रेड स्क्रिप्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि फिलहाल बैंकिंग सेक्टर में निवेशकों का झुकाव दूसरे मजबूत प्राइवेट बैंकों की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से कई विश्लेषक  आईसीआईसीआई बैंक को एचडीएफसी बैंक   की तुलना में बेहतर दांव मान रहे हैं।

आईसीआईसीआई बैंक पहले ही अच्छा-खासा करेक्शन झेल चुका है और अब आकर्षक स्तरों पर कारोबार कर रहा है। बैंक की बैलेंस शीट, एसेट क्वालिटी और रिटेल ग्रोथ इसे मजबूत स्थिति में रखती है। वहीं  एचडीएफसी  बैंक को लेकर बाजार में कुछ सर्विस लेवल और इंटीग्रेशन से जुड़े मुद्दों की चर्चा भी सुनने को मिल रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इसके बावजूद लंबी अवधि में बैंक की मजबूती बरकरार मानी जा रही है, लेकिन फिलहाल निवेशकों का फोकस  आईसीआईसीआई बैंक और दूसरे प्राइवेट बैंकों की ओर ज्यादा दिखाई दे रहा है।

(शेयर मंथन, 18 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!