शेयर मंथन में खोजें

क्यों शेयर बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेत जबकि संघर्ष अभी बाकी

 शेयर बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी लगभग सपाट बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी में दबाव दिखाई दिया।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मिडकैप शेयरों में अच्छी तेजी रही और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मजबूती बनाए रखने में सफल रहा। अब निवेशकों की नजर ब्रेंट क्रूड पर टिकी हुई है, क्योंकि वही बाजार की अगली दिशा तय करेगा। हाल के दिनों में क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी आई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव कम हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय बाजार के लिए यह बड़ा सकारात्मक संकेत साबित हो सकता है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी का रुख तब तक सकारात्मक माना जाएगा, जब तक यह 23,500 के नीचे क्लोज नहीं देता। वहीं 24,400 से 24,600 का स्तर बाजार के लिए बड़ा संघर्ष क्षेत्र माना जा रहा है। अगर निफ्टी इस रेंज को पार कर लेता है तो आने वाले महीनों में 25,000 से 25,500 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।  

(शेयर मंथन, 29 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख