शेयर मंथन में खोजें

अपोलो हॉस्पिटल्स शेयर को 60 PE और इंद्रप्रस्थ मेडिकल को सिर्फ 20 PE क्यों?

कई निवेशकों के मन में यह सवाल आता है कि जब इंद्रप्रस्थ मेडिकल और अपोलो समूह का संबंध है, तो दोनों कंपनियों के वैल्यूएशन में इतना बड़ा अंतर क्यों है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि जहाँ अपोलो हॉस्पिटल्स को बाजार लगभग 60 पीई का वैल्यूएशन देता है, वहीं इंद्रप्रस्थ मेडिकल करीब 20 पीई पर कारोबार करता है। इसका सबसे बड़ा कारण कंपनी की शेयरहोल्डिंग संरचना और सरकारी भागीदारी है। जैसे ही किसी व्यवसाय में सरकार की हिस्सेदारी या प्रभाव बढ़ता है, बाजार उसके लिए प्रीमियम वैल्यूएशन देने से बचता है। इसकी वजह यह है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी हो सकती है, विस्तार योजनाओं में अधिक मंजूरियां लग सकती हैं और पूंजी आवंटन में भी कुछ सीमाएं हो सकती हैं। निवेशक आमतौर पर उन कंपनियों को अधिक वैल्यूएशन देते हैं जिनके पास तेज और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता होती है।

हालांकि सरकारी भागीदारी के कुछ फायदे भी हैं। कठिन परिस्थितियों में स्थिरता मिल सकती है और नियामकीय जोखिम कुछ हद तक कम हो सकते हैं। लेकिन बाजार आमतौर पर तेजी से बढ़ने वाली और पूरी तरह निजी प्रबंधन वाली कंपनियों को अधिक महत्व देता है। यही कारण है कि इंद्रप्रस्थ Medical की गुणवत्ता अच्छी होने के बावजूद उसका वैल्यूएशन अपोलो हॉस्पिटल्स की तुलना में काफी कम बना हुआ है।

(शेयर मंथन, 11 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!