शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में बढ़ती इंट्राडे वोलैटिलिटी का कारण क्या है?

हाल के दिनों में शेयर बाजार में इंट्राडे वोलैटिलिटी काफी बढ़ गई है। बाजार कभी तेज़ी से ऊपर जाता है तो कुछ ही घंटों में नीचे आ जाता है और फिर रिकवरी भी देखने को मिलती है।

बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम का कहना है कि इसके पीछे केवल निवेशकों की घबराहट नहीं, बल्कि एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) गतिविधियों में भारी बढ़ोतरी भी एक प्रमुख कारण है। बड़ी मात्रा में शॉर्ट पोजीशन बनने के कारण बाजार खुलते ही शॉर्ट कवरिंग देखने को मिलती है, जिससे तेजी आती है। इसके बाद नई सूचनाओं और ट्रेडिंग रणनीतियों के आधार पर बाजार फिर दिशा बदल लेता है। इसके अलावा एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग और बड़े संस्थागत निवेशकों की सक्रियता भी बाजार में उतार-चढ़ाव को बढ़ा रही है। जब तक वोलैटिलिटी इंडेक्स ऊंचे स्तर पर बना रहेगा, तब तक निवेशकों को ऐसे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

(शेयर मंथन, 19 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!