शेयर मंथन में खोजें

क्या आईटी सेक्टर में वापसी की शुरुआत हो चुकी है?

आईटी सेक्टर में हाल के कारोबारी सत्रों में कुछ मजबूती जरूर देखने को मिली है, लेकिन बाजार अभी भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इंडेक्स ने तेज शुरुआत के बाद 20-दिवसीय मूविंग एवरेज के पास 'दोजी' कैंडल बनाई, जो यह संकेत देती है कि निवेशक फिलहाल नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल शेयरों की तेजी देखकर उत्साहित होने के बजाय निवेशकों को कंपनियों के वास्तविक वित्तीय प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों में यह देखना अधिक महत्वपूर्ण होगा कि उनकी आय, ऑर्डर बुक और भविष्य की ग्रोथ को लेकर क्या तस्वीर सामने आती है। यदि नतीजे उम्मीद से बेहतर रहते हैं तो सेक्टर में नई तेजी आ सकती है, लेकिन केवल मैनेजमेंट की सकारात्मक टिप्पणियों के आधार पर निवेश का फैसला करना उचित नहीं होगा।


(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!