शेयर मंथन में खोजें

नलवा संस में फंसे निवेशक क्या करें? एक्सपर्ट ने क्यों दी एवरेजिंग से बचने की सलाह

नेहा जानना चाहती हैं कि उन्हें नलवा संस (Nalwa Sons) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि इस समय एवरेजिंग करने से बचना चाहिए। उनका मानना है कि शेयर अभी तक किसी मजबूत पॉजिटिव ट्रेंड में नहीं आया है। 2024 से अब तक के चार्ट पर लगातार लोअर टॉप बनते दिख रहे हैं, हालांकि हायर बॉटम बनने से यह उम्मीद जरूर बनती है कि 4700-4800 रुपये के आसपास शेयर एक मजबूत आधार तैयार कर सकता है। लेकिन केवल इसी आधार पर नई खरीदारी करना उचित नहीं माना जा सकता।

विश्लेषण के अनुसार, कंपनी का वैल्यूएशन अभी भी काफी महंगा दिखाई देता है। लगभग 50 के पी/ई (P/E) मल्टीपल पर कारोबार कर रहे इस शेयर में न तो ग्रोथ बहुत मजबूत है और न ही रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) और रिटर्न ऑन कैपिटल (ROC) उम्मीद के मुताबिक हैं। ऐसे में मौजूदा स्तर पर शेयर करीब 20-30% तक महंगा माना जा रहा है। इसलिए यदि आपने पहले ही ऊंचे स्तर पर निवेश किया है, तो अब धैर्य रखना बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन केवल नुकसान कम करने के लिए एवरेजिंग करना सही रणनीति नहीं होगी।


(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!