शेयर मंथन में खोजें

मिडकैप शेयरों में लंबी तेजी की उम्मीद, निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?

मिडकैप शेयरों को लेकर बाजार विशेषज्ञ बेहद सकारात्मक नजरिया रखते हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि तमाम वैश्विक चुनौतियों, युद्ध जैसी परिस्थितियों और बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद मिडकैप सेगमेंट की लंबी अवधि की कहानी अब भी मजबूत बनी हुई है। विशेषज्ञ के अनुसार अगले आम चुनाव तक मिड और माइक्रो कैप शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि यह तेजी एक ही बार में नहीं आएगी, बल्कि बीच-बीच में करेक्शन और उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। निवेशकों को हर गिरावट से घबराने के बजाय अच्छे शेयरों में बने रहने की सलाह दी गई है। उनका मानना है कि धैर्य रखने वाले निवेशकों को आने वाले वर्षों में सबसे बेहतर रिटर्न इसी श्रेणी के शेयरों से मिल सकते हैं।


(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख