वैश्विक स्तर पर चल रहा AI ट्रेड अब धीरे-धीरे परिपक्व हो सकता है, जिससे निवेशकों का रुझान भारत जैसे बाजारों की ओर बढ़ सकता है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि पिछले दो वर्षों में दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे बाजारों में AI से जुड़े शेयरों में भारी तेजी देखने को मिली, लेकिन अब वहां सुधार की संभावना बढ़ रही है। ऐसे में विदेशी निवेशकों का पैसा भारत के मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों में आ सकता है। हालांकि, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बाजार में अस्थिरता पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि वैश्विक तनाव नहीं बढ़ता, तो भारतीय बाजार की लंबी अवधि की दिशा सकारात्मक बनी रह सकती है।
(शेयर मंथन, 21 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।
एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!