शेयर मंथन में खोजें

क्या 23,100 का स्तर निफ्टी को देगा सहारा, 24,000 के ऊपर मिलेगी तेजी की पुष्टि?

निफ्टी ने इस सप्ताह अब तक 23,000 के नीचे जाने की आशंका को टालते हुए खुद को संभाला है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी में 23,100 के आसपास शॉर्ट क्लोजिंग के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस स्तर पर एक मजबूत सपोर्ट बनता नजर आ रहा है, लेकिन इसे बाजार में तेजी की स्पष्ट पुष्टि नहीं माना जा सकता। तेजी की स्पष्टता के लिए निफ्टी का 24,000 के ऊपर निकलना जरूरी होगा। तकनीकी संकेतों के मुताबिक, अगर 23,100 का सपोर्ट कायम रहता है तो निफ्टी 24,000 की ओर बढ़ सकता है। इसके बाद 24,500, 24,600, 24,700 और 24,800 के आसपास के स्तर भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। वहीं, 23,100 के नीचे जाने पर मौजूदा सेटअप में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल बाजार में एक रेंज-बाउंड मूवमेंट की संभावना बताई गई है, यानी निफ्टी कुछ समय तक एक दायरे में कारोबार कर सकता है।

विश्लेषक के अनुसार, अभी गिरावट की आशंका पहले की तुलना में कम हुई है, लेकिन तत्काल तेज तेजी की उम्मीद करना भी उचित नहीं होगा। बाजार को आगे बढ़ने के लिए कुछ नए ट्रिगर्स की जरूरत है। इनमें भू-राजनीतिक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतें महत्वपूर्ण हो सकती हैं। अगर ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के आसपास आता है तो इसे बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा सकता है।

 


(शेयर मंथन, 28 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!