शेयर मंथन में खोजें

नतीजों के बाद फिसला इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर

इंडसइंड बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में बाजार के अनुमानों के मुताबिक कारोबारी नतीजे सामने रखे हैं।

बैंक का तिमाही मुनाफा साल-दर-साल 29% बढ़ कर 447 करोड़ रुपये हो गया। मगर इसमें ऊँची अन्य आय और कम प्रावधानों का योगदान रहा। पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 347 करोड़ रुपये था। बैंक की अन्य आय पिछले साल की समान तिमाही से 27% बढ़ कर 611 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं इस दौरान प्रावधानों की राशि 126 करोड़ रुपये की तुलना में 98 करोड़ रुपये रही। ये नतीजे सामने आने के बाद बैंक के शेयर में गिरावट शुरू हो गयी, जबकि नतीजों से पहले यह शेयर आज सुबह से ही मजबूत चल रहा था। 

इस तिमाही के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 730 करोड़ रुपये से 18% बढ़ कर 861 करोड़ रुपये रही। वहीं संपत्ति गुणवत्ता के मामले में बैंक ने इस तिमाही के दौरान स्थिरता दिखायी है। इसका शुद्ध एनपीए ठीक पिछली तिमाही के 0.33% के लगभग बराबर ही 0.32% पर रहा। वहीं सकल एनपीए 1.08% की तुलना में 1.05% दर्ज किया गया। 

कारोबारी नतीजे घोषित होने से पहले इंडसइंड बैंक का शेयर 845 रुपये के ऊपर ही टिका हुआ था, मगर नतीजों के तुरंत बाद यह फिसलने लगा और 818 रुपये तक लुढ़क गया। अंत में यह दिन के निचले स्तर के पास ही 822.55 रुपये पर बंद हुआ। इसमें 8.85 रुपये या 1.06% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख