विनोद शर्मा जानना चाहते हैं कि उन्हें एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि इस तरह के बड़े और मजबूत निजी बैंक को किसी एक निश्चित स्तर पर बांधकर देखना सही नहीं है, क्योंकि यह मूल रूप से ट्रेडिंग के बजाय पोर्टफोलियो में लंबे समय तक रखने वाला स्टॉक माना जाता है। ऐसे शेयरों में सटीक निचला स्तर तय करना मुश्किल होता है, इसलिए निवेशकों को इन्हें लंबी अवधि के नजरिए से देखना चाहिए। एचडीएफसी बैंक के लिए करीब 900 से 800 रुपये की रेंज एक अहम सपोर्ट जोन हो सकती है। पहले 900 रुपये के आसपास स्तर को महत्वपूर्ण माना जा रहा था, लेकिन अब यदि इसमें कुछ और गिरावट आती है तो 800 रुपये के आसपास यह मजबूत सपोर्ट बन सकता है। मौजूदा समय में शेयर का वैल्यूएशन भी बहुत महंगा नहीं माना जा रहा है। यह लगभग 2.4 गुना प्राइस-टू-बुक वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है, जो बैंकिंग सेक्टर के हिसाब से एक संतुलित स्तर माना जा सकता है।
अगर बैंक आने वाले समय में 12% से 15% के आसपास बुक वैल्यू ग्रोथ बनाए रखता है तो यह वैल्यूएशन निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा सकता है। इसके अलावा देश में बढ़ती क्रेडिट डिमांड और खपत में सुधार जैसे फैक्टर भी बैंकिंग सेक्टर के लिए सकारात्मक माने जा रहे हैं। सरकार भी अर्थव्यवस्था में क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने पर जोर दे रही है, जिससे बैंकों के कारोबार को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि एचडीएफसी बैंक के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक जैसे बड़े बैंक निवेशकों के पोर्टफोलियो का हिस्सा होने चाहिए। हालांकि इन शेयरों में भी समय-समय पर थोड़ा चर्न यानी मुनाफावसूली और दोबारा खरीदारी की रणनीति अपनाना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे मजबूत बैंकिंग शेयरों को लंबे समय के पोर्टफोलियो स्टॉक की तरह देखना चाहिए और गिरावट के दौरान धीरे-धीरे खरीदारी कर निवेश बढ़ाना बेहतर रणनीति मानी जाती है।
(शेयर मंथन, 07 मार्च 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)