शेयर मंथन में खोजें

कल्याणी ग्रुप का इस्रायल की रक्षा कंपनी राफेल के साथ ज्वाइंट वेंचर

कल्याणी ग्रुप की कंपनी भारत फोर्ज ने इस्रायल की कंपनी राफेल के साथ रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए गठबंधन किया है।

इस गठबंधन का ऐलान करते हुए कल्याणी ग्रुप ने जानकारी दी की ज्वाइंट वेंचर में ग्रुप की हिस्सेदारी 51% होगी वहीं राफेल की हिस्सेदारी 49% रहेगी। ग्रुप के मुताबिक रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकर 49% होने के बाद, ये सौदा उन शुरूआती सौदों में शामिल है जिसमें रक्षा क्षेत्र की विदेशी कंपनी ने पूरी विदेशी निवेश सीमा का फायदा उठाया है।

कल्याणी ग्रुप के मुताबिक ज्वाइंट वेंचर भारतीय सेनाओं के लिए एंटी टैंक मिसाइलों के निर्माण के साथ राफेल की तकनीकों का हस्तांतरण करेगा। ग्रुप के मुताबिक ज्वाइंट वेंचर की यूनिट हैदराबाद के करीब स्थापित की जायेगी और इसके लिए जमीन की पहचान की जा चुकी है। कल्याणी ग्रुप ने साफ किया कि कंपनी पहले भारतीय सेनाओं की जरुरतों पर ध्यान केंद्रित करेगी जिसके बाद निर्यात पर भी ध्यान दिया जायेगा। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख