शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी डिजायर का नया किफायती एडिशन पेश, शेयर में तेजी

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक डिजायर का नया एडिशन पेश किया है।

कंपनी का दावा है कि नयी स्विफ्ट डिजायर का डीजल संस्करण 26.59 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज के साथ देश की सबसे किफायती कार है, जो पहले से 13% ज्यादा है। वहीं इसके पेट्रोल संस्करण का माइलेज 20.85 किलोमीटर/लीटर है, जो पहले से 9% ज्यादा है। डीजल कार में 1248 सीसी का डीडीआईएस इंजन है जो 4000 आरपीएम पर 75पीएस की ताकत देता है। वहीं पेट्रोल संस्करण में 1197 सीसी का के-सीरीज वीवीआईटी इंजन लगा है।

नयी कार 4 रंगों में उपलब्ध होगी। नयी स्विफ्ट के पेट्रोल संस्करण की कीमत 5 लाख 7 हजार रुपये से 6 लाख 80 हजार के बीच होगी। वहीं डीजल कार की कीमत 6 लाख रुपये से 7.81 लाख रुपये के बीच होगी।

आज के कारोबार में मारुति के शेयर में तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में मारुति के शेयर में 0.80% से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। (शेयर मंथन 24 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख