शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) ने भूटान हाइड्रो प्रोजेक्ट की दूसरी यूनिट शुरू की

टाटा पावर ने भूटान की 126 मेगावॉट की दगाछू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में दूसरी यूनिट शुरू कर दी है।

कंपनी के मुताबिक इस यूनिट की क्षमता 63 मेगावॉट है और इसके साथ ही प्रोजेक्ट पूरी तरह से काम करने लगा है। इस प्लांट से बनने वाली बिजली भारत को बेची जाएगी। दगाछू प्रोजेक्ट टाटा पावर और भूटान सरकार का साझा उपक्रम है।

दगाछू हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन ने टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के साथ 25 साल का बिजली खरीद समझौता किया है। टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी इस बिजली को भारतीय बाजारों में बेचेगी। प्रोजेक्ट की पहली यूनिट फरवरी में शुरू कर दी गयी थी। यूनिट 1 की क्षमता भी 63 मेगावॉट है। खबर के बाद शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर में तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार खुलने के साथ 1% बढ़ा। हालाँकि इसके बाद ही शेयर में गिरावट देखने को मिली। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख