शेयर मंथन में खोजें

हेपेटाइटिस सी के लिए जायडस कैडिला की दवा 'सोवीहेप' लॉन्च, कैडिला हेल्थकेयर शेयर 7% बढ़ा

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ने हिपेटाइटिस सी के इलाज के लिए नयी दवा 'सोवीहेप' लॉन्च की है।

यह दवा 'सोवीहेप' जिलेड साइंसेज (Gilead Sciences) की हिपेटाइटिस सी की दवा का जेनेरिक वर्जन है। जायडस ने जिलेड साइंसेज के साथ एक इस दवा को लेकर लाइसेंसिग समझौता किया है जिसके तहत कंपनी भारत सहित 91 देशों में दवा का वितरण करेगी। दवा की मार्केटिंग ग्रुप की इकाई जायडस हेपेटाइजा के द्वारा की जाएगी।

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शेयर में कारोबार के अंतिम घंटे में तेजी देखने को मिली। आज के सत्र के अंतिम घंटे में शेयर में 8%  से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। कारोबार खत्म होने पर बीएसई पर शेयर 7% से ज्यादा बढ़कर 1702 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख