शेयर मंथन में खोजें

क्या आदित्य बिड़ला सन लाइफ के शेयर में निवेश करने का सही मौका है? जानिए विशेषज्ञ की राय

आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी (Aditya Birla Sun Life AMC) को लेकर निवेशकों के मन में अक्सर सवाल उठते हैं कि इसमें एंट्री प्वाइंट क्या होना चाहिए। बाजार विश्लेषक से जानें शेयरों में आगे क्या करना चाहिए?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि किसी भी स्तर पर केवल शॉर्ट टर्म के आधार पर निर्णय लेना सही नहीं है। हमें पूरे एएमसी (Asset Management Company) सेक्टर की तस्वीर और इसके भविष्य के विकास पर ध्यान देना चाहिए। भारत में म्यूचुअल फंड उद्योग की पैठ (penetration) अभी भी जीडीपी के अनुपात में काफी कम है। यह सेक्टर पोर्टफोलियो में लंबे समय तक रखने योग्य है। निवेशकों को इस पर धैर्य और लंबी दृष्टि रखनी होगी। एडिट्या बिड़ला सनलाइफ एएमसी को पोर्टफोलियो में शामिल करना या न करना, यह व्यक्तिगत चुनाव है, लेकिन एएमसी कंपनियाँ आने वाले दशक में निश्चित ही लाभ देने वाली श्रेणी में शामिल रहेंगी।


(शेयर मंथन, 01 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख