शेयर मंथन में खोजें

क्या एचडीएफसी स्मॉल कैप 250 ईटीएफ ₹100 करोड़ कमाएगा? जानिए विशेषज्ञ का जवाब

बाजार निवेशक अंशुल श्रीमल्ली जानना चाहते हैं कि क्या एचडीएफसी स्मॉल कैप 250 ईटीएफ ₹100 करोड़ बन पाएगा? आइए, ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग (Tradeswift Broking) के निदेशक संदीप जैन (Sandeep Jain) से जानते हैं कि उनका इस सवाल पर क्या कहना है?

बाजार विश्लेषक का कहना है कि अगर कोई निवेशक 10 लाख रुपये एचडीएफसी स्मॉल कैप (HDFC Small Cap 250 ETF) में लगाता है और 30 साल का लंबा समय देता है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि इससे कितने गुना रिटर्न मिल सकता है। अक्सर निवेशक 25–26% जैसे बड़े रिटर्न की उम्मीद करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि किसी भी इंडेक्स या ETF से इतना ऊँचा रिटर्न लंबे समय तक मिलना बेहद कठिन है।

यह भी समझना जरूरी है कि जोखिम (Risk) और प्रतिफल (Return) हमेशा जुड़े होते हैं। जब भी रिटर्न 18% से ऊपर जाता है, उसमें जोखिम भी बहुत अधिक होता है।  कुल मिलाकर, HDFC Small Cap 250 ETF जैसे निवेश में 30 साल तक बने रहने पर 15–18% का वार्षिक रिटर्न एक वास्तविक उम्मीद हो सकती है। 


(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख