शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें एसजेएस एंटरप्राइजेज के शेयर को दीर्घकालिक या अल्पकालिक निवेश के लिए खरीदें?

आशुतोष पांडे जानना चाहते हैं कि उन्हें एसजेएस एंटरप्राइजेज के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि SJS एंटरप्राइज की। यह कंपनी ऑटोमोबाइल डेकोरेटिव पार्ट्स सेक्टर में काम करती है और उद्योग की संभावनाएँ अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन कंपनी का सबसे बड़ा जोखिम उसके मौजूदा वैल्यूएशन में है। यदि सालाना बिक्री वृद्धि लगभग 10-12% ही रहती है, तो 35 गुना का वैल्यूएशन बहुत महँगा माना जाएगा। हालाँकि कंपनी 19% का अच्छा ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) दे रही है, लेकिन ऊँचा वैल्यूएशन निवेशकों के लिए चिंता का विषय है।

SJS एंटरप्राइज एक अच्छी इंडस्ट्री में काम कर रही कंपनी है, लेकिन इसका वैल्यूएशन फिलहाल महँगा है। अल्पकालिक निवेशकों को सावधानी से कदम बढ़ाना चाहिए, जबकि लंबी अवधि के निवेशक इसके बिज़नेस मॉडल और प्रबंधन की पारदर्शिता पर भरोसा करके धैर्यपूर्वक निवेश कर सकते हैं।


(शेयर मंथन, 08 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख