शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें मैथन अलॉयज शेयरों का विश्लेषण, निवेशक को स्टॉक के साथ क्या करना चाहिए?

विकाश कटियार जानना चाहते हैं कि उन्हें मैथन अलॉयज के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मैथन अलॉयज एक चक्रीय (साइक्लिकल) स्टॉक है, जिसकी वर्तमान स्थिति बाज़ार के ट्रेंड और आर्थिक चक्र पर निर्भर करती है। अभी कंपनी की रिकवरी ठीक है, लेकिन इसका स्ट्रक्चर थोड़ा जटिल और उलझा हुआ है। मैथन अलॉयज जैसे धातु और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े स्टॉक्स में 4–5 साल का चक्रीय दौर चलता है। जब मांग घटती है तो सेल्स और मार्जिन सिकुड़ते हैं और स्टॉक कीमत नीचे आती है, लेकिन चक्र के अगले चरण में मांग बढ़ने पर यही स्टॉक तेजी से रिकवर करता है। इसीलिए ऐसे शेयरों में निवेश करने वालों को लंबी अवधि के दृष्टिकोण से देखना चाहिए। 


(शेयर मंथन, 26 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख