शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें निवेशकों को आईटी शेयरों में निवेश करना चाहिए या नहीं?

निवेशकों को आईटी शेयरों में निवेश करना चाहिए या नहीं? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि आईटी शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि आईटी सेक्टर लंबे समय तक निवेशकों के लिए मजबूत और भरोसेमंद क्षेत्र माना जाता रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थिति में इस सेक्टर में निवेश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सबसे बड़ा कारण है –महँगा वैल्यूएशन और अनिश्चितता। बाजार में छाई वैश्विक अनिश्चितता, धीमी मांग और कंपनियों के सीमित ईपीएस (EPS) ग्रोथ की संभावना के चलते इस सेक्टर में अभी बड़े रिटर्न की उम्मीद कम दिख रही है। आईटी सेक्टर को अभी समय और कीमत  दोनों स्तर पर करेक्शन की ज़रूरत है। कंपनियों के मूल्यांकन काफी ऊँचे हैं और उनके मुनाफे में तेज़ वृद्धि की कोई स्पष्ट संभावना नहीं दिख रही। ऐसे में निकट भविष्य में निवेशक इस सेक्टर से दूरी बनाए हुए हैं और “वेट एंड वॉच” की रणनीति अपना रहे हैं।  इस समय निवेशकों के लिए सही रणनीति यही होगी कि वे आईटी सेक्टर में नए निवेश से बचें और मौजूदा निवेश को लेकर धैर्य बनाए रखें। जब तक वैल्यूएशन आकर्षक स्तरों पर नहीं आते और वैश्विक अनिश्चितता कम नहीं होती, तब तक इस सेक्टर में बड़े रिटर्न की संभावना सीमित है।


(शेयर मंथन, 29 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख