शेयर मंथन में खोजें

जानिए मार्केट एक्सपर्ट से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि शेयर बाजार में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा जिस सेगमेंट की है, वह है मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स। निफ्टी ने जहां पिछले महीनों में लगातार नई ऊंचाइयां छुई हैं, वहीं मिड कैप और स्मॉल कैप ने थोड़ी सुस्ती दिखाई। लेकिन अब संकेत यह मिल रहे हैं कि आने वाले महीनों में इन दोनों सेगमेंट्स में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। नवंबर का महीना मिड कैप के लिए खास साबित हो सकता है। निफ्टी ने हाल ही में 26,000 के ऊपर का स्तर छू लिया है, जबकि मिड कैप इंडेक्स ने उतनी मजबूती नहीं दिखाई। इसके बावजूद चार्ट्स और पैटर्न्स यह संकेत दे रहे हैं कि अब मिड कैप अपने नए हाई की ओर बढ़ने को तैयार है। निफ्टी से पहले मिड कैप इंडेक्स नया ऑल-टाइम हाई बना सकता है और यह रैली केवल कुछ हफ्तों के लिए नहीं, बल्कि अगले दो से तीन सालों के लिए चल सकती है।

(शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख