शेयर मंथन में खोजें

क्यों मिडकैप और माइक्रोकैप शेयरों में दिख रहा बड़ा मौका?

शेयर बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। लेकिन मिडकैप शेयरों में अच्छी तेजी रही और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मजबूती बनाए रखने में सफल रहा।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है किआने वाले समय में सबसे ज्यादा कमाई के मौके मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों में बन सकते हैं। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स पहले ही नया हाई बना चुका है, जो इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा अब छोटे और मझोले शेयरों पर बढ़ रहा है। आने वाले एक-दो सालों में माइक्रोकैप कंपनियों में जोरदार रैली देखने को मिल सकती है। हालांकि इन शेयरों में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा रहता है और कई बार 30% से 40% तक गिरावट भी देखने को मिलती है। इसके बावजूद लंबी अवधि में अच्छे रिटर्न की संभावना बनी रहती है। जिन निवेशकों को खुद स्टॉक चुनने में जोखिम महसूस होता है, वे स्मॉलकैप या मिडकैप इंडेक्स फंड और एक्टिव म्यूचुअल फंड के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। खासतौर पर घरेलू खपत यानी कंजम्प्शन से जुड़े सेक्टरों में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, क्योंकि सरकार भी डोमेस्टिक डिमांड को बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

(शेयर मंथन, 29 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख