शेयर मंथन में खोजें

क्या कमजोर मानसून की आशंका से आर्थिक चिंताएं बढ़ रही है?

इस साल सामान्य से कम वर्षा की संभावना ने कृषि और अर्थव्यवस्था को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

मौसम एजेंसियों ने मानसून का अनुमान सामान्य से करीब 90 प्रतिशत रहने का जताया है, जिसे सूखे जैसी स्थिति की श्रेणी में माना जाता है। हालांकि केवल कुल वर्षा ही महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि यह भी मायने रखता है कि बारिश किस क्षेत्र में और कितनी समान रूप से होती है। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगर कृषि प्रधान क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है तो कम कुल वर्षा के बावजूद उत्पादन पर सीमित असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई तक मानसून की वास्तविक स्थिति अधिक स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल निवेशकों और नीति निर्माताओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कमजोर मानसून का असर खाद्य उत्पादन, ग्रामीण मांग और महंगाई पर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ सप्ताह भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजारों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख