शेयर मंथन में खोजें

डेल्हीवरी के शेयर में सीमित तेजी, लेकिन बड़ी गिरावट की आशंका भी कम

डेल्हीवरी के शेयर में पिछले कुछ समय से एक सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि तकनीकी विश्लेषण के अनुसार शेयर 425 से 470 रुपये के बीच कंसोलिडेशन कर सकता है। हालांकि, कुछ निवेशक चार्ट पर कप एंड हैंडल या हायर लो जैसे पैटर्न तलाश रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ इन संकेतों को अभी पूरी तरह विश्वसनीय नहीं मानते। कंपनी के बिजनेस मॉडल और बढ़ते लॉजिस्टिक्स बाजार को देखते हुए लंबी अवधि में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन वर्तमान वैल्यूएशन निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। अच्छी बात यह है कि सेल्स के आधार पर कंपनी उतनी महंगी नहीं दिखती जितनी अन्य वैल्यूएशन पैरामीटर्स पर नजर आती है। इसी कारण बड़े करेक्शन की संभावना सीमित मानी जा रही है, हालांकि तेज रिटर्न की उम्मीद करना भी फिलहाल जल्दबाजी हो सकती है।

(शेयर मंथन, 12 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख