शेयर मंथन में खोजें

आईटी इंडेक्स में क्यों जल्द नहीं दिख सकती बड़ी तेजी?

आईटी इंडेक्स पिछले कुछ समय से दबाव में नजर आ रहा है और तकनीकी संकेत भी फिलहाल मजबूत तेजी की ओर इशारा नहीं करते।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगले कुछ क्वार्टर तक आईटी शेयर एक सीमित दायरे में रह सकते हैं। सेक्टर के सामने सबसे बड़ी चुनौती AI से जुड़ी अनिश्चितता है। निवेशक यह देखना चाहते हैं कि कंपनियां AI को अपने बिजनेस में किस तरह शामिल करती हैं और इससे कमाई पर क्या असर पड़ता है। इसी कारण आईटी इंडेक्स में 26,000 से 32,000 के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह सेक्टर पूरी तरह नकारात्मक नहीं माना जा रहा है, क्योंकि डिजिटल सेवाओं की मांग भविष्य में बनी रहने की उम्मीद है।

(शेयर मंथन, 12 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख