टाटा केमिकल्स के शेयर को लेकर बाजार में एक बार फिर सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है।
हाल ही में शेयर ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी दोबारा बढ़ी है। एक निवेशकों ने यह शेयर करीब 791 रुपये के स्तर पर खरीदा है और शॉर्ट से मीडियम टर्म का नजरिया रखते हैं, उनके लिए एक्सपर्ट की सलाह है कि फिलहाल शेयर में बने रहना बेहतर विकल्प हो सकता है। ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि टाटा केमिकल्स में पिछले कुछ समय से अच्छा-खासा करेक्शन देखने को मिला था, लेकिन अब इसमें बॉटमिंग प्रोसेस नजर आने लगी है। हालिया तेजी इस बात का संकेत देती है कि शेयर धीरे-धीरे रिकवरी की राह पर बढ़ रहा है। यही वजह है कि उन्होंने अपने क्लाइंट्स को भी इस शेयर की सिफारिश की है।
हालांकि मार्च तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहे थे, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार उन कमजोर नतीजों को पहले ही शेयर की कीमत में शामिल कर चुका है। अब निवेशकों की नजर आने वाली तिमाहियों पर है, जहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। कंपनी का फोकस बेसिक केमिकल्स कारोबार पर है और सेक्टर में सुधार का फायदा इसे मिल सकता है।
(शेयर मंथन, 01 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)