शेयर मंथन में खोजें

क्या आईटी सेक्टर की गिरावट खरीदारी का मौका है?

हाल के दिनों में अमेरिकी बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी शेयरों में आई कमजोरी का असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी देखने को मिला है।

हालांकि, सेठी फिनमार्ट के एमडी विकास सेठी का कहना है कि निवेशकों को इसे केवल नकारात्मक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उनके अनुसार, अमेरिकी टेक शेयरों में बिकवाली का असर भारतीय आईटी शेयरों पर अल्पकाल में जरूर पड़ता है, लेकिन दोनों का बिजनेस मॉडल पूरी तरह समान नहीं है। इसलिए हर गिरावट को भारतीय आईटी उद्योग की कमजोरी मानना सही नहीं होगा।

हाल ही में आईटी शेयरों में आई तेजी इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी बाजार में रिकवरी की उम्मीद, बेहतर ग्लोबल संकेत और कंपनियों की सकारात्मक टिप्पणियों ने आईटी शेयरों को सहारा दिया। उन्होंने कहा कि कई बार बाजार भावनाओं के आधार पर तेज उतार-चढ़ाव दिखाता है, लेकिन लंबी अवधि में कंपनियों की वास्तविक कमाई और बिजनेस मॉडल ही शेयरों की दिशा तय करते हैं।

उन्होंने विशेष रूप से Infosys के प्रबंधन की उस टिप्पणी का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल पारंपरिक आईटी सेवाओं के लिए चुनौती नहीं, बल्कि नए कारोबार का बड़ा अवसर भी है। भारतीय आईटी कंपनियां AI आधारित समाधान, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं पर तेजी से काम कर रही हैं। कई कंपनियों ने वैश्विक AI प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी भी की है और धीरे-धीरे इस क्षेत्र से नई आय के अवसर बनने लगे हैं।

हालांकि, फिलहाल ट्रेडिंग के लिहाज से आईटी सेक्टर में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि यह अमेरिकी बाजार के रुख से काफी प्रभावित होता है। वहीं, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौजूदा वैल्यूएशन आकर्षक दिखाई देते हैं। इसलिए दो से तीन साल का नजरिया रखने वाले निवेशक किसी भी गिरावट पर चरणबद्ध तरीके से निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।

दूसरी ओर, अगर किसी निवेशक को अभी एक सेक्टर चुनना हो, तो विशेषज्ञ की पहली पसंद बैंकिंग और NBFC ही रहेंगे। उनका कहना है कि बेहतर मानसून, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, रुपये की मजबूती और ब्याज दरों के स्थिर रहने की उम्मीद इन सेक्टर्स के लिए अनुकूल माहौल बना रही है। ऐसे में बैंकिंग और वित्तीय शेयर आने वाले समय में बाजार की तेजी की अगुवाई कर सकते हैं, जबकि आईटी सेक्टर से बेहतर रिटर्न के लिए निवेशकों को थोड़ा धैर्य रखना होगा।


(शेयर मंथन, 02 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख