जहां लार्जकैप शेयरों में फिलहाल सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
वहीं बाजार बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मिडकैप, स्मॉलकैप और खासकर माइक्रोकैप शेयरों को लेकर काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इन सेगमेंट्स में अभी भी बेहतर रिटर्न की संभावना बनी हुई है। यदि पहली तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से बहुत ज्यादा खराब नहीं आते, तो इन शेयरों में तेज खरीदारी लौट सकती है।
बाजार पहले से ही कमजोर Q1 नतीजों की आशंका को काफी हद तक कीमतों में शामिल कर चुका है। ऐसे में यदि कंपनियों का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर रहता है तो निवेशकों की धारणा तेजी से बदल सकती है। उनका मानना है कि जुलाई और अगस्त का समय ऐतिहासिक रूप से बाजार के लिए सकारात्मक रहा है और इस बार भी अच्छे नतीजे छोटे और मझोले शेयरों में नई तेजी ला सकते हैं।
(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)