शेयर मंथन में खोजें

क्या अमेरिका-ईरान तनाव शेयर बाजार की तेजी पर लगा सकता है ब्रेक?

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव भारतीय शेयर बाजार के लिए सबसे बड़ी अनिश्चितता बना हुआ है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का अगला घटनाक्रम बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। उनके मुताबिक, जब तक इस स्थिति पर स्पष्टता नहीं आती, तब तक बाजार को लेकर कोई ठोस अनुमान लगाना मुश्किल है। अमेरिका की ओर से सैन्य गतिविधियां बढ़ने और ईरान के पीछे नहीं हटने की स्थिति में तनाव और बढ़ सकता है। वहीं, रूस और चीन जैसे देशों की भूमिका भी इस पूरे घटनाक्रम को प्रभावित कर सकती है। अमेरिकी राजनीति और चुनावी नतीजों के बाद भी हालात किस दिशा में जाएंगे, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

यदि मौजूदा तनाव सीमित रहता है तो भारतीय बाजार में सुधार की संभावना बनी रह सकती है। लेकिन अगर युद्ध दोबारा शुरू होता है और इसका दायरा बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। उनका कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों का 110-115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहना भी बाजार के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, उनका मानना है कि वैश्विक स्तर पर तेल की उपलब्धता की कमी से ज्यादा समस्या राजनीतिक तनाव और आपूर्ति से जुड़ी अनिश्चितताओं की है। यदि यह तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो इसका असर केवल शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए फिलहाल वैश्विक घटनाक्रम पर नजर रखना बेहद जरूरी है।


(शेयर मंथन, 03 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!