शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

बिक्री की खबर के बाद से शेयर बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 961.60 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 10:53 बजे कंपनी का शेयर 1.51% की तेजी के साथ 959.15 रुपये पर है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2012 में 48,143 वाहन बेचें हैं। इस तरह इस महीने कंपनी की बिक्री में 18% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 40,722 वाहन बेचें थे। घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गत वर्ष 38,159 वाहनों के मुकाबले 46,755 वाहन बेचें। कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 23% बढ़ी है। कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 38% बढ़कर 24,604 हो गयी। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 17,813 यात्री वाहन बेचे थे। हालाँकि, नवंबर माह के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1,388 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल नवंबर के 2,563 के मुकाबले 46% कम है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख